अभिषेक मनु सिंघवी बोले - भाजपा सरकार से लोगों का भरोसा उठा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अभिषेक मनु सिंघवी बोले – भाजपा सरकार से लोगों का भरोसा उठा

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा BJP के शासन में अनियंत्रित अपराधों से प्रदेश की साख में हानि हुई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर अपराध बढ़ने एवं कानून व्यवस्था लचर हो जाने से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह असफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस कारण प्रदेश की जनता का उससे विश्वास उठ गया हैं।

 अभिषेक मनु सिंघवी ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि भाजपा के शासन में अनियंत्रित अपराधों से प्रदेश की साख में हानि हुई हैं और गंभीर अपराधों में वृद्धि के कारण प्रदेश का नाम बदनाम हुआ हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन में कानून व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। इस कारण महिला उत्पीड़न के मामले में राज्य चौथे स्थान पर पहुंच गया। इसी तरह मानव तस्करी में दूसरे स्थान, अपहरण एवं हत्या के मामले में आठवें, साइबर अपराध में चौथे स्थान पर हैं।

उन्होंने कहा कि संगीन अपराधों में वृद्धि हुई हैं और राज्य सरकार लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह असफल रही हैं। इस कारण लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं जो दुखद प्रसंग हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की दर 2़46 हैं जो देश में आठवें स्थान पर हैं।

मंदिर-मस्जिद के नाम पर असली मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है BJP : पायलट

इसमें राजधानी जयपुर में बुरे हाल हैं जो इस मामले में बड़े शहरों में वह पांचवें स्थान पर हैं। डकैती में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई हैं। अपहरण में 16, दुष्कर्म में 37, नकबजनी एवं हत्या में छह प्रतिशत से अधिक, घर में लूट, चोरी एवं चैन छीनने के मामलें बढ़ने से आतंक का माहौल बना हुआ हैं।

उन्होंने महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराध में वृद्ध होने को शर्मनाक बताते हुए कहा कि राजस्थान में दुष्कर्म के मामले बढ़ने से वह इस मामले में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री हैं लेकिन उन्होंने महिला एवं मुख्यमंत्री होने का कोई फर्ज नहीं निभाया हैं और रोज महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हो रहे हैं।

इस कारण राज्य सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह असफल रही हैं। अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रदेश के साथ केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इसी तरह केंद्र सरकार भी असफल रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सल की घटनाओं में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं और इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार असफल हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।