सीएम का ख्वाब दिखाने वाले मीडिया के लोगों से बचना चाहिए : अशोक गहलोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीएम का ख्वाब दिखाने वाले मीडिया के लोगों से बचना चाहिए : अशोक गहलोत

NULL

अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनते ही जयपुर में मीडिया के कुछ लोग उन्हें मुख्यमंत्री का ख्वाब दिखाना शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों से बचना चाहिए क्योंकि इन लोगों के चंगुल में आने से न अपना भला होता है और न ही पार्टी का।

अशोक गहलोत आज सीकर से रामगढ़ जाते समय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों ने उनसे जब यह पूछा कि आप यह नसीहत मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष के संदर्भ में दे रहे हैं तो उन्होंने कहा कि यह मौजूदा और पूर्व का सवाल नहीं है। मुझे भी प्रदेशाध्यक्ष बना तब ऐसे ही ख्वाब दिखाए गए थे। वह तो संयोग था कि मुझे मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिल गया लेकिन इसके लिए जनता के बीच काम भी करना पड़ता है।

अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में अलग मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। भाजपा शासन पर प्रहार करते हुए गहलोत ने कहा कि राज्य में कुशासन के कारण जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है और कांग्रेस एकजुट होकर पूरे जोर से चुनाव लड़गी। अलवर और अजमेर लोकसभा उपचुनाव व मांडलगढ़ में विधानसभा उपचुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर भाजपा को आइना दिखाएगी।

अशोक गहलोत ने कहा अभी राजस्थान में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। थाने के सामने हत्या हो रही हैए बलात्कार हो रहे हैं। विदेशी सरकारों तक ने अपने नागरिकों को भारत में जाते समय सतर्क रहने की नसीहत देनी शुरू कर दी है। हमारे देश की विदेशों में छवि खराब हो रही है।

उन्होंने कहा कि अभी राजस्थान में कांग्रेस को बहुत काम करने की जरूरत है। हम विकल्प के रूप में काम करेंगे तभी जनता हम पर भरोसा करेगी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जीत कर किसी को भी सत्ता में आने का अवसर मिल सकता है लेकिन किसी भी सरकार को देश के लोगों को तोड़ने का काम नहीं करना चाहिए। गहलोत के साथ नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी थे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।