राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार हैं हमारे युवा : कलराज मिश्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार हैं हमारे युवा : कलराज मिश्र

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स राष्ट्र की रक्षा के लिए हर

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स राष्ट्र की रक्षा के लिए हर चुनौती का मुकाबला कर सकते हैं। श्री मिश्र बुधवार को यहां महाराजा महाविद्यालय में आयोजित एन.सी.सी. दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने एन.सी.सी. के तीनों विंग जल, थल व नभ और गर्ल्स बटालियन की परेड का निरीक्षण किया।
इस मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि युवा चाहे कोई भी करियर अपनाएं, उन्हें ईमानदारी और निष्ठा से राष्ट्र की सेवा करनी है।राष्ट्रीय कैडेट कोर को समाज में ऐसा वातावरण बनाना है, जिससे सेना में शामिल होने के लिए युवा प्रेरित हो सकें। 
उन्होंने कहा कि एन.सी.सी। संगठन को एकता और अनुशासनबद्ध होना सिखाता। युवा कैडेट्स को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ना है ताकि वे समाज, राज्य और देश के लिए स्वप्रेरणा से कार्य करने को तैयार हो सकें। श्री मिश्र ने कहा कि युवा नागरिकों के चरित्र निर्माण, भाईचारा, अनुशासन, साहसिक एवं नि:स्वार्थ सेवा के लिए एन.सी.सी। की भूमिका समाज के लिए महत्वपूर्ण है। एन.सी.सी। संगठन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ने में सहयोगी बनना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।