हमारी सरकार वापस आयेगी और हम राजे की किसी योजना को बंद नहीं करेंगे : गहलोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हमारी सरकार वापस आयेगी और हम राजे की किसी योजना को बंद नहीं करेंगे : गहलोत

गहलोत ने कहा कि राजे सरकार ने भले ही हमारी योजनाएं बंद की हों लेकिन हमारी सरकार वापस

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार वापस आयेगी और ऐसा होने पर वसुंधरा राजे सरकार की किसी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। गहलोत ने भरतपुर और डीग में जनसभाओं को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे सरकार पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया।

उन्होंने राजे से सवाल किया ‘‘आपको इतना भारी बहुमत मिला, आज जनता पूछ रही है कि हमारा कसूर क्या था? आपने हमारे साथ अन्याय क्यों किया? आपको चाहिए था कि सब काम समय पर पूरा हो। मैंने पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे सरकार की कोई योजना कभी बंद नहीं की।’’

Ashok Gehlot

गहलोत ने कहा कि राजे सरकार ने भले ही हमारी योजनाएं बंद की हों लेकिन हमारी सरकार वापस आयेगी तो हम वसुंधरा की किसी योजना को बंद नहीं करेंगे। गहलोत ने आरोप लगाया कि ‘‘हमारी सोच सकारात्मक है और भाजपा की सोच नकारात्मक है।’’ गहलोत ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘ना मोदी जी के बताये अच्छे दिन आये हैं… ना कालाधन वापस आया है.. ना 15 लाख की नौकरी लगी , राजस्थान में जनता में भारी रोष है।’

अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, कहा – कथनी और करनी में फर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।