नवरात्रि के अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नवरात्रि के अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

NULL

नवरात्रि के अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा है, नवरात्रि उत्सव बुराइयों से दूर रहने का प्रतीक है। यह लोगों को जीवन में उचित एवं पवित्र कार्य करने और सदाचार अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस पर्व पर सकारात्मक दिशा में कार्य करने पर मंथन करना चाहिए ताकि समाज में सद्भाव का वातावरण कायम रह सके।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नवरात्रि की प्रथमा की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, शारदीय नवरात्रि का यह उत्सव हमें मातृशक्ति की आराधना करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यह मान्यता है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता विचरण करते हैं। इस पर्व में आत्म संयम और शुद्धि के लिए व्रत-उपवास का विशेष महत्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व पर हम सभी समाज में महिलाओं की समान भागीदारी, उनके गौरव को बनाये रखने और कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।