अब महिला पत्रकार ने दाती महाराज पर लगाए दुष्कर्म, धोखाधड़ी के आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब महिला पत्रकार ने दाती महाराज पर लगाए दुष्कर्म, धोखाधड़ी के आरोप

शिष्या के साथ दुष्कर्म के मामले में फंसे दाती मदन महाराज पर यौन उत्पीड़न का एक और गंभीर

शिष्या के साथ दुष्कर्म के मामले में फंसे दाती मदन महाराज पर यौन उत्पीड़न का एक और गंभीर आरोप लगा है। इसी के साथ दाती की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आपको बता दे कि एक महिला ने दाती महाराज के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है।

इसमें दाती के साथ उनके साथियों के नाम भी शामिल हैं। समाज सेविका और महिला पत्रकार ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाती महाराज और आश्रम संचालिका मां श्रद्धा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

CBI ने दाती महाराज के खिलाफ स्थिति रिपोर्ट दाखिल की

इस इस्तगासे में पीड़िता ने बताया कि वह भी महिला कल्याण कार्यों से जुडे़ होने के कारण दाती के आलावास स्थित आश्रम जाया करती थी। लेकिन वहां दाती शनि के नाम पर आश्रम में रहने वाली शिष्याओं से दुष्कर्म करता था। प्रार्थी का आरोप है कि इस कार्य में आश्रम संचालिका मां श्रद्धा का भी पूरा सहयोग रहता था।

महिला पत्रकार ने दाती पर लोगों को धर्म के नाम पर डराकर उनसे मोटी रकम वसूलने का भी आरोप लगाया है। प्रार्थियों ने बताया कि दाती के आश्रम में कई शिष्याओं का गर्भपात करवाया जा चुका है। इस इस्तगासे को कोर्ट ने सोजत थाना पुलिस को दर्ज करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।