पद्मावती फिल्म के विरोध में सर्व समाज के तीन सौ से अधिक स्त्री पुरुषों ने दी गिरफ्तारियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पद्मावती फिल्म के विरोध में सर्व समाज के तीन सौ से अधिक स्त्री पुरुषों ने दी गिरफ्तारियां

NULL

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में विवादित फिल्म पद्मावती के विरोध में आज सर्व समाज के तीन सौ से अधिक स्त्री पुरुषों ने गिरफ्तारियां दी।  फिल्म पद्मावती पर प्रतिबंधित की मांग को लेकर यहां अठारह दिनों से धरना दे रहे सर्वसमाज के लोगों ने अब आंदोलन को तेज करने के साथ गिरफ्तारियां देनी शुरू कर दी। गिरफ्तारियां देने वालों में भाजपा-कांग्रेस के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाजों के लोग शामिल रहे।

आज दोपहर करीब तीन सौ से अधिक लोग पाडनपोल पर एकत्रित हुए जहां पहले फिल्म के विरोध में अलग अलग समाज के नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए आंदोलन को और उग, करने की घोषणा की।

सभा के बाद 305 लोगों ने गिरफ्तारियां दी इनमें बीस महिलाएं भी शामिल है। इन सभी को पुलिस ने दूर ले जाकर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।