पिंक सिटी सहित कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पिंक सिटी सहित कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

NULL

राजस्थान में भी मौसम ने करवट ले ली है वही आज राजस्थान के कई हिस्सों में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार आज सुबह साढ़ आठ बजे चूरू में न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 4.5 डिग्री, माउंटआबू में 4.6, भीलवाडा में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 6.8, अलवर 7.0, श्रीगंगानगर में दो डिग्री की गिरावट के साथ 7.4, पिलानी 7.8, वनस्थली 7.9, चितौडगढ में एक डिग्री की गिरावट के साथ 8.7, डबोक में तीन डिग्री की गिरावट के साथ 10 डिग्री, जैसलमेर में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि बीकानेर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, सवाईमाधोपुर 10.8, फलौदी 11, जयपुर 11.2, जोधपुर 11.7, अजमेर में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 12.1, बूंदी 12.2, बाडमेर 12.5, और कोटा में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने और उत्तरी भाग के जिलों हनुमानगढ, श्रीगंगानगर में पाला पड़ने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।