कोटा : 2.5 लाख लोगों के साथ योग गुरु रामदेव ने किया योग, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोटा : 2.5 लाख लोगों के साथ योग गुरु रामदेव ने किया योग, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने यह प्रमाण – पत्र राजे और रामदेव को सौंपा। इस मौके पर

राजस्थान के कोटा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सबसे बड़े योग सत्र का आयेाजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस सत्र में एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग अभ्यास किया। योग गुरू रामदेव के योग सत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री, अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

ramdev_vasundhra raje

आरएसी मैदान में हुए इस कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दो अधिकारी यहां मौजूद थे। योग सत्र के बाद अधिकारियों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र दिया। इस पर लिखा था, ”सबसे बड़े योग सत्र का आयोजन 21 जून 2018 को राजस्थान के कोटा में राजस्थान सरकार, पतंजलि योगपीठ और जिला प्रशासन कोटा ( पूरे भारत में) ने किया।”

yoga-day_kota

इस कार्यक्रम में 1.05 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। रिकॉर्ड 1.05 लाख लोगों के एक साथ योग करने का बना लेकिन प्रतिभागियों की गणना उसके बाद भी जारी थी। जिसके मुताबिक सामूहिक योग शिविर में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इससे पहले वर्ष 2017 में मैसूरू में 55,524 लोगों ने योग कर रिकॉर्ड बनाया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने यह प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री राजे और रामदेव को सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालयों में योग केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।