जयपुर कांग्रेस शुरु करेगी भ्रष्टाचार मिटाओ-भाजपा भगाओ अभियान

NULL

जयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं जयपुर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज बताया कि जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी बीस जून से भ्रष्टाचार मिटाओ-भाजपा भगाओ अभियान शुरु करेगी। श्री खाचरियावास ने जयपुर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त सभी सोलह ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में कहा कि इसके अंतर्गत जनता जगाओ अभियान के तहत वह पूरे जयपुर में सभी विधानसभा क्षेत्रों में पैदल मार्च करेगें। भ्रष्टाचार मिटाओं मार्च की शुरूआत किशनपोल बाजार से प्रारम्भ की जायेगी जिसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया जायेगा।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जयपुर की जनता के साथ पिछले साढ़ चार वर्ष से धोखा किया जा रहा है। नगर निगम और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) भ्रष्टाचार का अड्डा बन गये हैं, राजधानी जयपुर में लूट मची हुई है, पिछले पांच वर्ष से रिंग रोड़ प्रोजेक्ट पूरी तरह से अटका हुआ है, रिंग रोड़ का काम यदि सरकार ईमानदार होती तो अब तक पूरा हो गया होता। स्मार्ट सिटी के नाम पर जयपुर की विरासत को बर्बाद किया जा रहा है। जयपुर की हेरिटेज सिटी को देखने के लिये दुनिया भर से पयर्टक जयपुर आते हैं, हैरिटेज से छेडछाड़ करने की बजाय जयपुर की विरासत को सुरक्षित रखते हुये स्मार्ट सिटी का पैसा बेवजह बर्बाद करने की बजाय परकोटे के बाहर नयी स्मार्ट सिटी विकसित करते हुये खर्च किया जाना चाहिये था, उससे जयपुर की जनता को लाभ मिलता।

उन्होंने कहा कि जयपुर की विरासत को बर्बाद करते हुये सड़कों को छोटा किया जा रहा है, स्मार्ट सिटी के नाम पर 2600 करोड़ रूपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ये जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के जरिये पैसा कमाने के चक्कर में स्मार्ट सिटी की शुरूआती योजना ही गलत बनाई गई। जिसके कारण जनता की खून-पसीने की कमाई का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जयपुर की ऐतिहासिक चौड़ सड़कों को छोटा नहीं करने देगी। यदि जयपुर की विरासत हैरिटेज के साथ छेड़छाड़ की गई तो उसके गंभीर परिणाम होंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।