पंखे से लटका मिला महिला IRS अफसर का शव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंखे से लटका मिला महिला IRS अफसर का शव

राजस्थान की राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में भारतीय राजस्व सेवा ( आईआरएस) की महिला अधिकारी

राजस्थान की राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में भारतीय राजस्व सेवा ( आईआरएस) की महिला अधिकारी श्रीमती बिन्नी शर्मा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी आज सुबह उस समय लगी जब उनका कमरा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिडकी से झांककर देखा। वह अपने कमरे में पंखे के हुक से लटकी हुयी थी।

हरियाणा : 16 साल की लड़की से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, फांसी लगाकर दी जान

महिला अधिकारी के फंदे से लटके होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार बजाज नगर इलाके में एजी कॉलोनी में रहने वाली आईआरएस बिन्नी शर्मा ने आत्महत्या कर ली। मृतका अपने दो बच्चों और मां के साथ रहती थीं। मृतका के पति गुरमीत वालिया चंडीगढ़ में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला अधिकारी के आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।