कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर अशोक गहलोत का बयान, बोले- आने वाले दिनों में BJP को भारी पड़ेगा यह खेल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर अशोक गहलोत का बयान, बोले- आने वाले दिनों में BJP को भारी पड़ेगा यह खेल

अशोक गहलोत ने कहा, ये लोग लोकतंत्र को खत्म करने का खेल खेल रहे हैं। इनका बस चले

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि जनता सबकुछ देख रही है और आने वाले समय में यह भाजपा को भारी पड़ेगा। अशोक गहलोत से इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर मंगलवार रात उन्होंने कहा,”ये घटनाक्रम लंबे समय से चल रहा है, पूरा देश देख रहा है किस प्रकार मोदीजी को भारी बहुमत मिला। लेकिन आम जनता को उम्मीद नहीं थी कि जीतने के बावजूद राजग सरकार इस प्रकार की हरकत करेगा।”
उन्होंने कहा, “कर्नाटक में आप तमाशा देख ही रहे हैं। जो कुछ हो रहा है यह जनता के जहन में बैठ रहा है और आने वाले वक्त में उन्हें ये भारी पड़ेगा। इनकी खुद की पार्टी में बगावत होगी, ये मैं कह सकता हूं। समय का इंतजार कीजिए। अंतिम विजय सत्य की होती है।” 

कुमारस्वामी सरकार का हटना कर्नाटक की जनता के लिए खुशखबरी : BJP

अशोक गहलोत ने कहा, “ये लोग लोकतंत्र को खत्म करने का खेल खेल रहे हैं। इनका बस चले तो हिंदुस्तान भर में यही काम करेंगे और कोई काम तो है नहीं इनके पास। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, युवाओं में आक्रोश पैदा हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इन्हें उसकी चिंता नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।