बिपरजॉय तूफान ने बुरी तबाही मचाई हुई है। बताया जा रहा है कि जखौ तट से टकराने के बाद गुजरात में भारी नुकसान हुआ है। जिसका असर कच्छ-सौराष्ट्र समेत 8 जिलों में रहा। इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान ने जगह-जगह पेड़ और खंभे गिराए। 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और अब तक 94 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
90 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
कच्छ में मांडवी गांधीधाम समेत पूरे राज्य में तेज बारिश हो रही है। 90 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 940 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई है। वहीं बाढ़ और रास्ते बंद होने से 4600 ग्रामीण इलाकों का संपर्क टूट चुके है। बता दें बिपरजॉय तूफान गुरुवार को शाम साढ़े छह बजे कच्छ के जखौ तट से टकराया था। लैंडफॉल आधी रात तक चला था।
हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।
इस दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटे रही। इससे पहले कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़, समेत कई तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। थी। इसके बाद अब तूफान उत्तर- दक्षिण राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है।
शुक्रवार को राजस्थान पहुंचा बिपरजॉय
बिपरजॉय तूफान गुजरात के बाद शुक्रवार को राजस्थान पहुंचा। इसलिए बाड़मेर और जालोर में आज रेड अलर्ट है और यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। जालोर में शुक्रवार सुबह तक 69MM बारिश दर्ज की गई है। इधर जैसलमेर में भी आंधी-बारिश जारी है। दूसरी तरफ सरकार इससे बचने के हर संभव प्रयास कर रहे है।