सड़क दुर्घटना में राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया घायल , CM वसुंधरा राजे ने जाना हालचाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सड़क दुर्घटना में राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया घायल , CM वसुंधरा राजे ने जाना हालचाल

राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। दुर्घटना में घायल गुलाब चंद कटारिया

राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। दुर्घटना में घायल गुलाब चंद कटारिया को तत्काल समीपस्थ महात्मा गांधी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर छुट्टी दे दी। गुलाब चंद कटारिया के नाक पर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने सीटी स्केन भी किया।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी हादसे की जानकारी मिलने पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार गुलाब चंद कटारिया कल रात लगभग ज्ञारह बजे कोटा से जयपुर की ओर आ रहे थे तभी शिवदासपुरा टोल नाके के पास उनकी कार आगे चल रही पायलट गाडी से टकरा गयी। इस हादसे में श्री कटारिया के चेहरे और नाक के पास चोट लगी।

हादसा उस समय हुआ जब उनके आगे चल रही पायलट कार के चालक ने टोल नाके पर लगे स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे आ रही उनकी कार टकरा गयी।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।