सरकार तीन साल की उपलब्धियों को आगे भी जारी रखेगी और ‘जनसेवा ही धर्म’ की थीम पर काम करेगी : गहलोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार तीन साल की उपलब्धियों को आगे भी जारी रखेगी और ‘जनसेवा ही धर्म’ की थीम पर काम करेगी : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार तीन साल की अपनी उपलब्धियों को

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार तीन साल की अपनी उपलब्धियों को आगे भी जारी रखेगी और ‘जनसेवा ही धर्म’ की थीम पर काम करेगी। गहलोत यहां जवाहर कला केंद्र में राज्य सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ का उद्घाटन कर रहे थे।
हर स्टॉल का निरीक्षण किया
इस अवसर उन्होंने मीडिया से कहा, “सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म’, ‘तीन वर्ष, आपका विश्वास, हमारा प्रयास’, इस संदेश के साथ शुरुआत हो रही है। राज्य ने तीन साल में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसी रूप में उन्हें हम आगे बढ़ाएंगे।
गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी के बावजूद राज्य सरकार ने तीन साल के अपने कार्यकाल में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। गहलोत ने 22 विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित इस प्रदर्शनी में लगभग हर स्टॉल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। इस अवसर पर सरकार के तमाम मंत्री, विधायक एवं आला अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।