सरकार कर रही है बालिकाओं के विकास का प्रयास किरण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार कर रही है बालिकाओं के विकास का प्रयास किरण

NULL

जयपुर : राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा है कि प्रदेश में सरकार बालिकाओं के विकास के लिए भरसक प्रयास कर रही है। श्रीमती माहेश्वरी आज राजसमन्द जिला मुख्यालय पर नव स्वीकृत राजकीय बालिका महाविद्यालय के शुभारंभ समारोह में बोल रही थी। उन्होंने बालिका शिक्षा के विस्तार एवं विकास को सामाजिक नवनिर्माण में निरूपित करते हुए बालिकाओं की शिक्षा-दीक्षा तथा उन्हें सुनहरा भविष्य प्रदान करने की दिशा में समर्पित भागीदारी की भावना पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं के समग उन्नयन के लिए भरसक प्रयासों में जुटी हुई है।

kiran mahaswari2

                                                                                              source

उन्होंने इस महाविद्यालय का नामकरण श्री द्वारिकाधीश राजकीय कन्या महाविद्यालय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बालिकाओं की संख्या अधिक होने की स्थिति में इस महाविद्यालय की क्षमता बढ़ाकर तीन सौ विद्यार्थी कर दी जाएगी। उन्होंने बालिकाओं के भविष्य को निखारने के लिए शिक्षा-दीक्षा के साथ-साथ हुनर विकास पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए कन्या महाविद्यालयों में कौशल विकास की ²ष्टि से स्मार्ट कक्षाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजसमन्द के कन्या महाविद्यालय में भी स्मार्ट कक्षा की स्थापना की जाएगी। राजस्थान में अब तक 48 बालिका महाविद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।