करनाल में किसानों के साथ हुई हिंसा पर भड़के गहलोत, बोले- कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों से माफी मांगे मोदी सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करनाल में किसानों के साथ हुई हिंसा पर भड़के गहलोत, बोले- कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों से माफी मांगे मोदी सरकार

हरियाणा के करनाल में किसानों के साथ हिंसा की निंदा करते हुए अशोक गहलोत ने आज कहा कि

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर आलोचना की और किसानों के हक में बात कही। बीते दिन हरियाणा के करनाल में किसानों के साथ हिंसा की निंदा करते हुए गहलोत ने आज कहा कि मोदी सरकार कृषि कानूनों को निरस्त कर किसानों से माफी मांगे।

गहलोत ने ट्वीट किया,’ हरियाणा के करनाल में जिस तरह किसानों के साथ हिंसा की गई वह निंदनीय है। ऐसी क्रूर कार्रवाइयों से देशभर में किसानों को भड़काने का माहौल बनाया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री अलग-अलग तरह से बयान दे रहे हैं जिसका कोई अर्थ ही नहीं निकल रहा है।
उन्होंने लिखा कि हरियाणा सरकार के अधिकारी किसानों पर हिंसात्मक कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं जिस पर पूरे देश में प्रतिक्रिया हो रही है लेकिन ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गहलोत के अनुसार,’ मोदी सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान ना लेकर तुरंत कृषि कानूनों को निरस्त कर किसानों से माफी मांगे।’ उल्लेखनीय है कि अनेक जगह पर किसान केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।