अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, कहा - कथनी और करनी में फर्क - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, कहा – कथनी और करनी में फर्क

गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते बोलते हुए कहा

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ अंतर है और वह पांच साल में केवल झूठे वादे करती आई है। अशोक गहलोत माचाड़ स्थित राजकीय विद्यालय खेल मैदान में कांगेस प्रत्याशी जोहरी लाल मीणा के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा में बोल रहे थे।

गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आम जनता को गुमराह करने काम किया है। कालाधन लाने एवं दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही गई लेकिन इन सबका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि देश मे चोरी, डकैती एवं दुष्कर्म का ग्राफ बड़ा है।

मुख्यमंत्री पद के लिए फैसला आलाकमान ही करता है : अशोक गहलोत

चम्बल की योजना कांग्रेस सरकार की थी वह भी पूरी नहीं हो पाई। सरकार की मिलीभगत के चलते अवैध खनन एवं बजरी माफिया पैदा हो गया। कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में पन्द्रह लाख युवाओ को नौकरी देने की बात कही गई, वही भी पूरी नहीं हुई है।

congress

अशोक गहलोत ने कहा कि अमित शाह को अपने बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस वालों की गिरेबान पकड़कर पूछे कि उन्होंने 76 साल में क्या किया, पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर भाजपा की तरह किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे बल्कि उन्हें सुचारू रूप से चलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।