गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष

NULL

जाेधपुर के सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को राजस्थान भाजपा का अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय हो गया है बता दे कि शेखावत फिलहाल ग्रीस के दौरे पर हैं। उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने के संबंध में गुरुवार को पार्टी अधिकारिक रूप से ऐलान कर सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाम भी चर्चा में था,लेकिन वसुंधरा राजे की आपत्ति के बाद शेखावत के नाम पर सहमति बनी। जोधपुर विश्विघालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत करने वाले शेखावत आरएसएस के काफी करीबी माने जाते हैं। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अशोक परनामी ने तीन दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था,लेकिन उन्होंने इसकी अधिकारिक घोषणा बुधवार को की थी।परनामी वसुंधरा राजे के खास समर्थक माने जाते हैं।

सूत्र बताते हैं कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को हटाने को लेकर एक अप्रेल को दिल्ली में अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच हुई बैठक में सहमति बन गई थी। वसुंधरा का तर्क था कि पार्टी के प्रदेश संगठन में अगर बदलाव होता है तो उन राज्यों में भी बदलाव होना चाहिए, जहां उपचुनाव में पार्टी हारी है।

नए अध्यक्ष के आने के बाद कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। नए चेहरों को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। परनामी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हैल्थ और यूडीएच मंत्री बदले जा सकते हैं।

आपको बता दें कि तीन अक्टूबर 1967 को सीकर के मेहरोली गांव में पिता शंकर सिंह शेखावत के यह जन्मे गजेंद्र की शिक्षा पिता की सरकारी नौकरी होने से उनकी स्कूली शिक्षा कई जगह पर हुई। कॉलेज से ही वे छात्र राजनीति में रूचि लेने लगे थे। वर्ष 1992 में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के टिकट पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीते. दर्शनशास्त्र में एमए कर चुके शेखावत प्रखर वक्ता भी हैं। वे संघ परिवार से जुड़े हैं. वे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं।

उल्लेखनीय है कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने छात्र जीवन के बाद समाजसेवा को अपनाया और स्वदेशी जागरण मंच व सीमा जन कल्याण समिति में भी सक्रिय रहे। वर्ष 2014 के लोकसभा में चुनाव जोधपुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और आपने कांग्रेस उम्मीदवार चन्द्रेश कुमारी को 4,01,051 मतों से पराजित किया। फ़िलहाल वे जाेधपुर सांसद के साथ ही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री के पद पर आसीन हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।