किसानों ने वसुंधरा सरकार का पुतला फूंका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों ने वसुंधरा सरकार का पुतला फूंका

NULL

भिवानी: किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा, हरियाणा के बैनर तले प्रदेश के तमाम जिला मुख्यालयों पर किसानों ने आज प्रदर्शन किये और राजस्थान सरकार की वसुंधरा राजे सरकार का पुतला जलाया। भिवानी में लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व सभा के प्रदेशाध्यक्ष जोर सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने किसान नेता अमरा राम, हेतराम बैनीवाल, पेमाराम, बगन लाल, श्योपत मेघवाल व मंगज चौधरी आदि किसान नेताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए गिरफ्तार कर किसान आंदोलन को कुचलने की असंवैधानिक कुचेष्टा की। किसान नेताओं ने राजस्थान सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर किसान नेताओं को शीघ्रातिशीघ, रिहा नहीं किया तो किसान बड़ आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लेंगे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।