राजस्थान में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के जाली नोट जब्त, छह लोग गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के जाली नोट जब्त, छह लोग गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने शनिवार को जाली नोट छापने के उपकरण और डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के जाली

राजस्थान पुलिस ने शनिवार को जाली नोट छापने के उपकरण और डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के जाली नोट बरामद किए। पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह के छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि जाली नोटो के संबंध में मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करके पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।
वही, नोखा, जयनारायण व्यास कॉलोनी और लूणकरणसर थाने की पुलिस ने माडिया गांव और जेएनवी कॉलोनी (बीकानेर) में छापा मारा, जिसमें 500 और 2,000 रुपए के जाली नोट छापने की मशीन और जाली नोट बरामद हुए। उन्होंने बताया कि यह जाली नोट करीब डेढ़ करोड़ रुपए के हैं। पुलिस को मौके से उच्च गुणवत्ता वाला सफेद कागज, प्रिंटिंग मशीन, कटर सहित अन्य सामग्री भी मिली है।
हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को बीकानेर से और तीन लोगों को नोखा से हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंपा लाल, पूनम चंद, राकेश, रवि, नरेंद्र और माला राम के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।