नई एमएसएमई नीति से प्रदेश में बना औद्योगिक विकास का वातावरण : राजपाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नई एमएसएमई नीति से प्रदेश में बना औद्योगिक विकास का वातावरण : राजपाल

NULL

जयपुर : राजस्थान के उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने राज्य के पहले उद्योग रत्न और निर्यात पुरस्कारों का वितरण करते हुए इस साल प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यम वर्ष के रऊप में मनाने की घोषणा की। शेखावत ने कहा कि प्रदेश में पूरे साल औद्योगिक विकास की गतिविधियों के संचालन और नवाचारों के प्रोत्साहन पर बल दिया जाएगा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आते ही प्रदेश में सूक्ष्म लघु और मध्य उद्योगों के योजनावद्ध विकास के लिए एमएसएमई पालिसी तैयार करने के साथ ही उसके क्रियान्वयन पर बल दिया है। उसी का परिणाम है कि उद्योगों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाते हुए पहलीबार एक एक लाख रूपये के पुरस्कार देने का निर्णय किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक विकास का सकारात्मक वातावरण बना है। नवाचारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है और सीधा संवाद कायम करते हुए सहयोग व समन्वय का माहौल बना है। इस मौके पर चयनित उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।