सांवर लाल जाट का उपचार करने पहुंचे दिल्ली के डॉक्टर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सांवर लाल जाट का उपचार करने पहुंचे दिल्ली के डॉक्टर

NULL

सवाई मान सिंह अस्पताल की गहन इकाई कक्ष में भर्ती भाजपा सांसद प्रो. सांवर लाल जाट का उपचार करने के लिए दिल्ली से वरिष्ठ चिकित्सक पहुंचे है।

सवाई मान सिंह अस्पताल सूत्रों ने बताया कि प्रो। जाट के उपचार के लिए दिल्ली से दो चिकित्सक पहुंचकर पहले से उपचार कर रहे डाक्टरों से बातचीत कर स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रो। जाट को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा या नहीं फिलहाल तय नहीं है। प्रो। जाट की स्थिति स्थिर है, कल से अब तक स्वास्थ्य में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। प्रो। जाट आज भी वेल्टीलेटर पर है।

गौरतलब है कि पार्टी राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह कल जब सांसदों एवं विधायकों की बैठक ले रहे थे उस वक्त राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो सांवर लाल जाट ने कुछ सुझाव दिये। सुझाव देकर प्रो .जाट जैसे ही बैठने लगे, अचानक बेहोश होकर गिर पडे थे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बिना देरी के प्रो जाट को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया और खूद अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी दिल्ली जाने से पहले अस्पताल पहुंचकर प्रो जाट के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।