दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान करीब 5 दर्जन लोग हुए घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान करीब 5 दर्जन लोग हुए घायल

NULL

राजस्थान में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान झुलसने तथा आंखों में जलन से पीड़ित करीब पांच दर्जन से अधिक लोग शहर के विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज के लिए पहुंचे। आतिशबाजी में घायल हुए लोगों में से चार को सवाई मानसिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पटाखों के साथ ही दीपावली के दिन एक दर्जन से अधिक बच्चे और बड़े विषाक्त भोजन का शिकार अस्पताल पहुंचे। एसएमएस अस्पताल के अतिरिक्त राजधानी के ईएसआई अस्पताल, जयपुरिया, कांवटिया, सेठी कॉलोनी अस्पतालों की इमरजेंसी में भी दर्जनों मरीज पहुंचे।

वहीं आतिशबाजी के कारण जिले में कई जगह आग लगने की घटनाएं हुई है। इन हादसों के पीछे पटाखे और शॉर्टसर्किट मुख्य कारण रहे। हालांकि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।