किसानों का कर्ज माफ मामला : कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ करेगी आंदोलन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों का कर्ज माफ मामला : कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ करेगी आंदोलन

NULL

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ कराने के लिए आंदोलन करेगी।

नागौर पहुंचने के बाद श्री पायलट ने बताया कि किसानों के कर्ज माफ करने के मामले में सरकार पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तरप्रदेश तथा महाराष्ट्र सरकारों के साथ कांग्रेस की पंजाब तथा कर्नाटक सरकारों ने किसानों के कर्जे माफ किए हैं लेकिन राजस्थान सरकार यह नहीं चाहती।

उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की हालत काफी खराब है तथा कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। श्री पायलट ने चेतावनी दी कि सरकार ने किसानों के कर्जे माफ नहीं किए तो कांग्रेस आंदोलन चलायेगी।

राज्य में दो लोकसभा एवं एक विधानसभा उपचुनाव की चर्चा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जनता के असंतोष को देखते हुए मतदाता भाजपा के खिलाफ मतदान कर कांग्रेस को जितायेंगे। श्री पायलट ने कहा कि अजमेर लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार का चुनाव आला कमान द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।