गौ सेवा और पॉलीथिन एक साथ नहीं चल सकती इसीलिए पॉलीथिन पर लगाई रोक : वसुन्धरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गौ सेवा और पॉलीथिन एक साथ नहीं चल सकती इसीलिए पॉलीथिन पर लगाई रोक : वसुन्धरा

NULL

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र को राज्य सरकार देश में गौ सेवा के एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करेगी। राजे ने आज यहां गौ पूजन एवं अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में कहा, गौ सेवा हमारी धार्मिक भावना और आस्था से जुड़ ऐसा विषय है जो मात्र सरकार ही नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी है।

वसुन्धरा राजे ने गोपाष्टमी पर जयपुर नगर निगम को दस करोड़ रुपए का विशेष अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने पॉलीथिन के उपयोग के कारण गौ वंश पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गौ सेवा और पॉलीथिन एक साथ नहीं चल सकती। इसीलिए हमने पॉलीथिन को प्रतिबंधित किया है।

राजस्थान की मुख्यमंत्री ने हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र पर आधारित श्रीकृष्ण बलराम गौ शाला मोबाइल एप लांच किया। इस एप में गौ वंश तथा उनके संरक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।