राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है : भूपेंद्र सिंह हुड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

‘राम मंदिर’ के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह मुद्दा न्यायालय में विचाराधीन है इऔर

कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ‘क्लीन स्वीप’ करेगी और दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीतेगी। हुड्डा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है और प्रदेश में कांगेस की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला पार्टी के विधायक और हाईकमान करेंगे। यह कांग्रेस की प्रथा है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकटों की दावेदारी करना सबका अधिकार है और एक टिकट पर एक से अधिक दावेदारी पार्टी की मजबूती की निशानी है। अभी तक कोई सूची जारी नहीं हुई है।

‘राम मंदिर’ के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह मुद्दा न्यायालय में विचाराधीन है इऔर अगर राम मंदिर बनता है तो जरूर दीपक जलाएंगे। किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए हुड्डा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ था लेकिन डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है।

मीयाद पूरी कर चुकी कांग्रेस राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताए : मेघवाल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा के नाम पर लोगों को रोजगार दिया था लेकिन भाजपा सरकार ने मनरेगा को खत्म किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान बर्बाद हो गया है। पिछले भाजपा शासन में प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है और राजस्थान पर कर्ज दोगुना हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।