प्रदेश में भी कांग्रेस पूर्ण बहुमत से बनायेगी सरकार : सचिन पायलट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रदेश में भी कांग्रेस पूर्ण बहुमत से बनायेगी सरकार : सचिन पायलट

NULL

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस आगामी समय में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री कितने भी दावे कर ले प्रदेश में कांग्रेस आगामी समय में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावी परिणामों को लेकर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा व्यक्त किये गये उत्साह पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे उप चुनावों की हार से उपजी बौखलाहट पर पर्दा डालने का असफल प्रयास बताया है।

पायलट ने एक बयान में कहा कि हर आम व्यक्ति इस बात को जानता है कि प्रदेश भाजपा सरकार ने चार वर्षों में जनविरोधी काम किये हैं और अब सरकार के पास कोई समय नहीं है कि वह अपनी गलतियों को सुधारकर अपनी स्थिति में बदलाव ला सके।

उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार की छुट्टी के समय खान घोटाले के मुख्य आरोपी अधिकारी को पदोन्नति देकर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की अपनी नीति पर मोहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में कानून-व्यवस्था इतनी लचर हो कि लोग आपसी रंजिश को सरेआम अंजाम देने में बिल्कुल नहीं डर रहे हो और जहां महिलाओं का उत्पीडऩ चरम पर हो और किसानों को आत्महत्या करनी पड़ रही हो तथा जिस प्रदेश में हाल ही में 17 विधानसभाओं पर जनता ने सरकार को बुरी तरह नकार दिया हो। वहां प्रदेश की मुख्यमंत्री का अगामी समय में चुनाव जीतने का दावा उतना ही खोखला है जितना खोखला उनका शासन रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस मजबूती के साथ विपक्ष का दायित्व निभाया है उससे जनता प्रभावित हो चुकी है और कांग्रेस को बागडोर सौंपने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।