केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को लेकर राजस्थान में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को लेकर राजस्थान में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

केंद्र की गलत नीतियों के बारे में जन-जन तक जानकारी दी जायेगी। चौदह दिसम्बर को नई दिल्ली में

राजस्थान में केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आज राजधानी जयपुर में पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और सहप्रभारी विवेक बंसल, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई नेता और सैंकड़ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह पैदल मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरु हुआ जो सिविल लाइंस फाटक पहुंचा जहां सभा हुई जिसमें श्री गहलोत ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, मोदी मोदी करने वाले भाग जाएंगे। 
उन्होंने कहा कि एक समय पूरे देश में इंदिरा गांधी की आंधी चली थी। कब जनता का मूड बदल जाये, पता नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का चौथा स्तम्भ मीडिया आज दवाब में हैं। बिना मीडिया के लोकतंत्र जिंदा नहीं रह सकता है। इस मौके श्री पांडे ने कहा कि जयपुर का संदेश पूरे देश में जाएगा। केंद्र की गलत नीतियों के बारे में जन-जन तक जानकारी दी जायेगी। चौदह दिसम्बर को नई दिल्ली में हुंकार भरी जाएगी और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।