राजस्थान चुनाव : कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मानवेंद्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान चुनाव : कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मानवेंद्र

कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी जिसमें मानवेंद्र सिंह को वसुंधरा

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी जिसमें पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन से चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में सबसे प्रमुख नाम भाजपा से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह का है।

मानवेंद्र सिंह झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को चुनौती देंगे। मानवेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र हैं। कांग्रेस ने गत 15 नवंबर की रात उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 152 उम्मीदवारों के नाम थे।

congress

बता दें कि पहली सूची में कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सी पी जोशी को भी चुनाव मैदान में उतारा। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से, सचिन पायलट टोंक से और सीपी जोशी नाथद्वारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि राजस्थान में सात दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

सचिन पायलट के टोंक से चुनाव लड़ने पर भाजपा ने कहा- ‘भगौड़ा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।