कांग्रेस ने राजस्थान में उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने राजस्थान में उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

सूची में राज्य के प्राय: सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि राष्ट्रीय नेताओं में केवल

राजस्थान में खींवसर और मंडावा विधानसभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने सूची जारी करते हुए राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी प्रति भेजी है। सूची में राज्य के प्राय: सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि राष्ट्रीय नेताओं में केवल मनमोहन सिंह को ही शामिल किया गया है। 
Image
सूची के अनुसार मनमोहन सिंह, अविनाश पांडे, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, विवेक बंसल, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, तरुण तोमर, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, भंवर जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, नारायण सिंह, बीडी कल्ला, चंद्रभान, हेमाराम चौधरी, रामेश्वर डूडी, मास्टर भंवरलाल, विश्वेंद्र सिंह, गोपाल सिंह शेखावत, दीपेंद्र सिंह शेखावत, शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, रमेश मीणा, रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, उदयलाल अंजना, हरीश चौधरी, प्रताप सिंह खाचरियावास, शाले मोहम्मद्र गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह ओला, राजेंद्र चौधरी, परसराम मोरदिया, नरेंद्र बुढानिया,  राकेश पारिख,  रेहाना रियाज, अभिमन्यु पूनिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।