कांग्रेस ने राहुल गांधी समर्थन में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने राहुल गांधी समर्थन में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

केंद्र सरकार की नीतियों और संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के विरूद्ध और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सत्य

केंद्र सरकार की नीतियों और संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के विरूद्ध और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सत्य की लडाई के समर्थन में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा राहुल गांधी निडरता के साथ सत्य की लड़ाई लड़ते हुए अपने विचार रखते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी अपने विचारों पर अडिग हैं उन्होंने सावरकर की तरह माफी मांगना उचित समझने की बजाए अपने विरूद्ध की जा रही कार्रवाई को स्वीकार किया।
उन्होंने कहा राहुल गांधी सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, न्यायालय का फैसला स्थगित हो गया है, जिसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की जनता की समस्याओं पर निडरता के साथ केन्द्र सरकार के समक्ष अपने विचार रखते हैं तथा राष्ट्रहित में कार्य करते हैं।
डोटासरा ने कहा कांग्रेस पार्टी की लड़ाई उन फासीवादी ताकतों से है जो देश की सत्ता में बैठकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग एवं विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने, आम आदमी की आवाज दबाने के साथ ही जांच एजेंसियों में बुलाकर विरोधियों को प्रताडि़त करने का कार्य कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।