कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया : वसुंधरा राजे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया : वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि कांग्रेस

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पार्टी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने 55 साल से लोगों को झूठ और फरेब में रखने का काम किया है। वे श्रीगंगानगर में भाजपा प्रत्याशी निहालचंद के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

राजे ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने 55 साल से लोगों को झूठ और फरेब में रखा जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने पांच साल में विकास के साथ-साथ देश को सुरक्षित करने और देश को अग्रणी देश बनाने का काम किया है।

congress

वसुंधरा राजे ने ‘न्याय’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 13 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिला, 50 लाख युवाओं को मुद्रा लोन मिला, 17 लाख लोगों को सौभाग्य योजना के तहत लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में 50 करोड़ में से 22 करोड़ लोगों को संबंल प्रदान करने का काम किया है। हाल ही में अंधड़ और बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए राजे ने कहा कि श्रीगंगानगर में प्राकृतिक प्रकोप से भारी तबाही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।