BJP नेता मदन दिलावर पर कांग्रेस नेता डोटासरा ने कसा तंज, कहा- किसानों के लिए ऐसी भाषा शर्मनाक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP नेता मदन दिलावर पर कांग्रेस नेता डोटासरा ने कसा तंज, कहा- किसानों के लिए ऐसी भाषा शर्मनाक

राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा नेता मदन दिलावर के

राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं विधायक मदन दिलावर के किसानों के प्रति दिये बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि इससे भाजपा की सोच लोगों के सामने आ गई है। डोटासरा ने  दिलावर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक मदन दिलावर का किसानों के लिए आतंकवादी, लुटेरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना शर्मनाक है। 
उन्होंने कहा जिस अन्नदाता ने आपके पेट में अन्न पहुंचाया उनके आंदोलन को पिकनिक और बर्ड फ्लू के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह बयान भाजपा की सोच दर्शाता है। इसी तरह राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने भी मदन दिलावर के बयान को शर्मनाक बताते हुए इसे सुनिश्चित रणनीति करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि यह किसानों को दबाने एवं भड़काने का प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और वह मरते दम तक किसानों के साथ खड़ी मिलेगी।
कांग्रेस विधायक रफीक खान ने मदन दिलावर के बयान को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वह किसानों के प्रदर्शन पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों के लिए यह कहना कि वे मौज मस्ती कर रहे हैं, यह बड़ी शर्म की बात हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस मामले में उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
बता दें कि मदन दिलावर ने उनके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान में कहा कि किसानों के आंदोलन में चिकन बिरयानी खाया जा रहा है, जिससे बर्ड फ्लू फैलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में इतने लोग एकत्रित हो रहे इनमें आंतकवादी, चोर और लूटेरे भी हो सकते है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इसलिए इस आंदोलन को समाप्त किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।