किसानों के नाम पर कांग्रेस बहा रही है घड़ियाली आंसू : राठौड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों के नाम पर कांग्रेस बहा रही है घड़ियाली आंसू : राठौड़

NULL

राजस्थान के पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही हैं।

राजेंद्र सिंह राठौड़ आज यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ जिले में पंचायती राज की योजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जो काम किये है। उससे किसान भाजपा के साथ है।

उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस के नेता किसानों के नाम पर घटिया राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि मनरेगा और शौचालयों के निर्माण में जल्द राशि आवंटित करने के निर्देश दिए गये है।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उस पर जल्द अमल करने और शौचालय निर्माण के लिए आये बजट को शीघ, लाभकारी लोगों को दिये जाने के निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।