CAA और NRC को लेकर लोगों को भड़का रही है कांग्रेस : हनुमान बेनीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CAA और NRC को लेकर लोगों को भड़का रही है कांग्रेस : हनुमान बेनीवाल

पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ति होने वाले हिन्दुओं और सिखों को संरक्षण देना हमारी

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के नाम पर कांग्रेस लोगों को भड़का रही है। 
श्री बेनीवाल ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि सीएए आने के बाद कांग्रेस बौखला गयी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शांतिमार्च के नाम पर सड़कों पर उतरना पड़ है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सीएए के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाने वाले हैं। इससे घबराकर कांग्रेस लोगों को भड़का रही हैं, लेकिन इससे कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो गया है। 
श्री बेनीवाल ने कहा कि दुनिया में पीड़तिं को सबसे ज्यादा शरण देने वाला देश भारत है। पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ति होने वाले हिन्दुओं और सिखों को संरक्षण देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशहित में फैसले ले रहे हैं, इससे पूरा देश उनके साथ है। उन्हें मजबूती देने की जरूरत है। 
श्री बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है, लिहाजा श्री मोदी के हर फैसले के साथ हम मजबूती से खड़ हैं और आगे भी खड़ रहेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ तो आरएलपी शांतिमार्च भी निकालेगी। 
इससे पहले श्री बेनीवाल ने राजस्थान में पार्टी का विस्तार करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि आरएलपी पूरे राज्य में अपने दम पर पंचायत चुनाव में लड़गी, हालांकि भाजपा से उनका गठबंधन नहीं हुआ है, लेकिन सभी विकल्प खुले हैं। दिल्ली से भाजपा के वरिष्ठ नेता कहेंगे तो हम गठबंधन पर विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।