जनता को घरों में कैद करके कांग्रेस ने निकाला शांतिमार्च : सतीश पूनियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जनता को घरों में कैद करके कांग्रेस ने निकाला शांतिमार्च : सतीश पूनियां

राजस्थान के इतिहास में पहली बार हुआ है जब अपनी ही जनता में डर और दहशत पैदा करने

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज कांग्रेस द्वारा जयपुर में निकाले गये शांतिमार्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता को घरों में कैद करके शांतिमार्च निकाला गया है। डा़ पूनियां ने यहां बयान जारी करके कहा कि सरकार ने शहर में इंटरनेट और लोगों की दुकानवें जबरन बंद करवाकर दहशत का वातावरण बना दिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शांतिमार्च निकालने का दावा कर रह हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक समुदाय विशेष की भीड़ का नेतृत्व करके क्या संदेश देना चाह रहे थे। वह लोकतंत्र का कौनसा रूप दिखा रहे थे, जिसमें जबरन लोगों की दुकाने बंद करवा दी गई, शहर का यातायात अवरुद्ध कर दिया गया। यह राजस्थान के इतिहास में पहली बार हुआ है जब अपनी ही जनता में डर और दहशत पैदा करने के लिये सरकार और उसके मुखिया सड़क पर उतरे। 
डा़ पूनिया ने कहा कि दो दिन पहले नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था जिसका शहर के लोग स्वागत कर रहे थे,न किसी को इंटरनेट बंद करने की जरूरत न पड़,न किसी तरह का डर था। 
आज खुद सरकार न्याय के खिलाफ सड़क पर उतरी और डर के मारे लोग घरों में कैद हो गये। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी की सरकार ने पड़सी इस्लामिक देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़त होकर आए मूल भारतवंशियों को नागरिकता देने के लिए कानून में संशोधन किया है, तो इसमें अशोक गहलोत को इतनी क्या आपत्ति है कि वह पूरी सरकार को सारा काम छोड़कर एक समुदाय विशेष की भीड़ के साथ सड़क पर उतार रहे हैं, लोगों को डरा रहे हैं, जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।