राजस्थान में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

NULL

राजस्थान में जयपुर नगर निगम एवं दो नगरपालिकाओं में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी हैं जबकि राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक स्थान पर जीत हासिल कर सकी।

जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 76 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के इकरामुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक अग्रवाल को पांच हजार से अधिक मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी। यह सीट छठी बार पार्षद चुने गये गुलामनबी का निधन होने के कारण रिक्त हो गई थी। इसी तरह टोंक के मालपुरा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा जैन विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार ङ्क्षरकू जैन को चौबीस मतों से हराया।

उधर सीकर जिले की लोसल नगरपालिका में वार्ड संख्या चौबीस के उपचुनाव में भाजपा के मदनलाल ने जीत दर्ज की। श्री मदनलाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कुमार को 117 मतों से हराया।

राज्य में अजमेर एवं अलवर में संभावित लोकसभा उपचुनाव तथा भीलवाड़ा जिले में मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के बाद अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फिर से अपनी प्रतिष्ठा कायम करने का प्रयास कर रही कांग्रेस के लिए यह जीत एक संबल देने वाली मानी जा रही हैं। हालांकि दोनों प्रमुख पार्टियों की नजर विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।