CM गहलोत ने कहा- सरकार वसुंधरा राजे को बंगला आवंटन करने के बारे में वरिष्ठता के आधार पर निर्णय लेगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM गहलोत ने कहा- सरकार वसुंधरा राजे को बंगला आवंटन करने के बारे में वरिष्ठता के आधार पर निर्णय लेगी

अधिनियम 2017 को रद्द करने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उच्च न्यायालय के

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वर्तमान विधायक वसुंधरा राजे को बंगला आवंटित करने के बारे में विधायकों, सांसदों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों की वरिष्ठता के आधार पर निर्णय लेगी। 
उन्होंने कहा कि बंगला आवंटन करते समय वरिष्ठता का ध्यान रखा जाता है और पूर्व मुख्यमंत्री को बंगला आवंटन के मामले में भी उसकी पालना की जायेगी। राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ द्वारा बुधवार को राजस्थान के मंत्रियों के वेतन संशोधन अधिनियम 2017 को रद्द करने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए। 
राजे वर्तमान में सिविल लाईन्स के बंगला नंबर 13 में निवास कर रही है। यह निवास उन्हें 2008 में प्रतिपक्ष के नेता के तौर पर आंवटित किया गया था। राजे 2013 में जब मुख्यमंत्री बनी थीं तब से इसी बंगले में रह रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के लिये अधिकारिक तौर पर बने मुख्यमंत्री आवास 8 सिविल लाईन्स को अपना निवास स्थान नहीं बनाया। पिछले वर्ष दिसम्बर में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद भी उन्होंने 13 सिविल लाईन्स को ही अपना निवास बनाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।