CM गहलोत बोले- भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की जमीन तैयार कर रही मोदी सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM गहलोत बोले- भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की जमीन तैयार कर रही मोदी सरकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार भारत को हिंदू

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की जमीन तैयार करने में लगी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही। गहलोत ने नागरिकता संशोधन कानून की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘देश में खतरनाक खेल चल रहा है। 
हिंदू राष्ट्र बनाने की ओर देश को कैसे ले जाएं, उसके लिए जमीन तैयार की जा रही है।’’ वह अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। एनआरसी व संशोधित नागरिकता कानून को लेकर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘ देश के लिए पहला एजेंडा अर्थव्यवस्था होनी चाहिए… उस पर सब बातें निर्भर करती हैं। उस एजेंडे के बजाय आप 370 व राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को भड़काने का एजेंडे लिए हो।’’ 

सीएए के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओं पर भाजपा का तंज, कहा- पहले राहुल फेल हुए, अब प्रियंका फेल होंगी

भाजपा पर धर्म आधारित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप धर्म के नाम पर क्यों बांट रहे हो देश को। क्या धर्म के नाम पर बांट कर देश एक रह पाएगा। मैं यह सवाल पूछना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री शाह से मेरा एक ही सवाल है कि क्या धर्म के नाम पर देश को बांट कर मुल्क एक रह पाएगा। 
क्या आप हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हो?’’ गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद चुप हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस मुक्त भारत की बात आप कर रहे थे, वह आपकी दाल गली नहीं। अब आपकी बोलती बंद हो गयी… महाराष्ट्र व हरियाणा की जनता ने जो झटका दिया है, उसके बाद बोलती बंद है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे, यह बात मैं कई बार कह चुका हूं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।