जेठमलानी के निधन पर CM गहलोत, पायलट और राजे ने शोक व्यक्त किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेठमलानी के निधन पर CM गहलोत, पायलट और राजे ने शोक व्यक्त किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन पर रविवार को गहरा दुख व्यक्त किया। 
गहलोत ने ट्वीट करके जानेमाने अधिवक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजेठमलानी के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दुख की इस घड़ी में शोकसंतप्त परिवार को मजबूती दे और दिवंगत आत्म को शांति प्रदान करे। 
1567934562 gehlot
पायलट ने भी ट्वीट करके जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। 
1567934631 pilot tweet
राजे ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति थे जो आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह कानूनविद थे। उनके निधन से देश और कानूनी बिरादरी को बड़ा नुकसान हुआ है। 
1567934795 raje

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।