राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुंडिया में पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। मातृकुंडिया में CM भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद CM भजनलाल ने जनसभा को भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़गढ़ के मातृकुंडिया के श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में आयोजित, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंदिरों ने भारतीय परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने का काम किया है। मंदिर आस्था के प्रतीक होने के साथ… pic.twitter.com/mWCHpInbtz
— CMO Rajasthan (@RajCMO) February 10, 2025
किसानों के हित में संबोधन
CM भजनलाल शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों के हित में बात करते हुए कहा कि किसानों को हमेशा बिजली मिलती रहे इसके लिए सरकार के प्रयास जारी है। किसानों की आय पर चिंता जताते हुए CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान परिवार से किसी एक को नौकरी देने के लिए रोजगार के अवसर खोज रही है। मंदिरों ने भारतीय परंपराओं और संस्कृतियों को संरक्षित करने का काम किया है। मंदिर आस्था के प्रतीक होने के साथ ही हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना के भी प्रमुख केंद्र है
चित्तौड़गढ़ के विधायकों की प्रशंसा
रोजगार के बारे में जोर देते हुए CM भजनलाल ने कहा कि 60 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर रोजगार से जोड़ गया है। सरकार विकास के कार्य के लिए कार्यरत है। CM भजनलाल ने चित्तौड़गढ़ के विधायकों की प्रशंसा की और कहा कि सभी विधायक जिले के विकास के लिए कार्य कर रहे है।