अशोक गहलोत ने की पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक नरपत सिंह राजवी एवं मदन दिलावर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अशोक गहलोत ने की पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक नरपत सिंह राजवी एवं मदन दिलावर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नरपत सिंह राजवी एवं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नरपत सिंह राजवी एवं मदन दिलावर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की हैं।
गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह कामना की। उन्होंने कहा कि पता चला है कि भाजपा विधायक नरपत सिंह राजवी और मदन दिलावर वैश्विक महामारी कोरोना पीड़ित पाये गये है। उन्होंने उनके स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से कामना की। 
उल्लेखनीय है कि श्री दिलावर गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक में भी शामिल हुए और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों जो एक होटल में ठहरे हैं, श्री दिलावर वहां भी बैठकों में शामिल रहे थे। अब उनके कोरोना पॉजीटिव आने से भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।