मेवाड़ दौरे पर मुख्यमंत्री अशेाक गहलोत, कई अन्य नेता भी रहे मौजूद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेवाड़ दौरे पर मुख्यमंत्री अशेाक गहलोत, कई अन्य नेता भी रहे मौजूद

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को मेवाड़ के दौरे पर हैं। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को मेवाड़ के दौरे पर हैं। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत सोमवार को जयपुर से राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होने भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा  के अलावा स्थानीय कांग्रेस नेता भी मौजूद हैं।
गहलोत ने गुड़ला गांव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित राज्य सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार ने अपने लगभग तीन साल के कार्यकाल में जनकल्याण व विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते दो साल में 123 कॉलेज खोले हैं जिनमें से 33 कॉलेज केवल लड़कियों के लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा व बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। गहलोत का ‘सरकार गांवों/शहरों के संग’ अभियान के तहत आयोजत शिविर का निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।