जैसलमेर के पूर्व शाही परिवार के वंशज ब्रजराज सिंह पंचतत्व में विलीन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जैसलमेर के पूर्व शाही परिवार के वंशज ब्रजराज सिंह पंचतत्व में विलीन

जैसलमेर के पूर्व शाही परिवार के वंशज ब्रजराज सिंह का मंगलवार को बड़ा बाग में अंतिम संस्कार किया

जैसलमेर के पूर्व शाही परिवार के वंशज ब्रजराज सिंह का मंगलवार को बड़ा बाग में अंतिम संस्कार किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।
सूत्रों ने बताया कि ब्रजराज सिंह का सोमवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें जिगर(लीवर) संबंधी बीमारी थी। वह 52 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं ।
उन्होंने बताया कि उनके पुत्रों चेतन्यराज सिंह और जनमेज्य राज सिंह ने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मुखाग्नि दी।
सिंह को स्थानीय लोगों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की और इससे पूर्व उनका पार्थिव देह मंगलवार सुबह दिल्ली से जैसलमेर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।