राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल प्रचंड बहुमत के साथ खिलेगा : शेखावत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल प्रचंड बहुमत के साथ खिलेगा : शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को दावा किया कि राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को दावा किया कि राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कमल प्रचंड बहुमत के साथ खिलेगा। हाल के उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उपचुनावों को मुख्य चुनाव का दर्पण समझने की भूल न करें, जो राजनीतिक दल सत्ता से बाहर हैं, उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है और जो सत्ता में बैठे हैं, उन्हें खुश होने की आवश्यकता नहीं है।
राजस्थान की जनता दुःखी और परेशान है
उन्होंने कहा,‘‘ उपचुनाव अलग मापदंड, अलग कारण और अलग तरह की परिस्थितियों में लड़े जाते हैं।’’ उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता दुःखी और परेशान है, खुद को ठगा हुआ महसूस करती है, वह समय आने पर प्रतिकार करेगी। उल्लेखनीय है कि हाल में राज्य की वल्लभनगर एवं धरियावद विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सत्तारूढ कांग्रेस ने दोनों सीटें जीत ली।
राजस्थान के लोग पेट्रोल-डीजल खरीदने को अभिशप्त 
यहां जारी एक बयान के अनुसार पेट्रोल व डीजल पर मूल्य वर्धित कर वैट में कमी नहीं करने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए शेखावत ने कहा,‘‘देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान के लोग खरीदने को अभिशप्त हैं। आज नहीं, तो कल राज्य की जनता अधिक चुकाए गए पैसों का हिसाब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेने वाली है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा ,‘‘जल जीवन मिशन में 100 प्रतिशत पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। खर्च होने वाले प्रत्येक पैसे से लेकर बनने वाली हर चीज को आम आदमी देख सकता है। ’’उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कहीं कोई समझौता नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।