बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में वसुंधरा सहित कई नेता होंगे शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में वसुंधरा सहित कई नेता होंगे शामिल

NULL

भारतीय जनता पार्टी की कल दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेता शामिल होंगे। भाजपा मीडिया के प्रदेश प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि 25 सितम्बर को दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रखी गई है।

इस बैठक में राजस्थान से मुख्यमंत्री राजे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द यादव, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया सहित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, सभी सांसद, विधायक शामिल होंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं राष्ट्रीय नेताओं का संबोधन होगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया है जिसमें बूथ स्तर तक कई तरह के कार्यक्रम सम्पन्न हुये हैं।

इसी क्रम में 25 सितम्बर को सम्पूर्ण राजस्थान में बूथ स्तर पर”अजेय बूथ’का संकल्प लिया जाऐगा तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन में शाम चार बजे प्रधानमंत्री मोदी का भाषण होगा जिसे प्रदेश में भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों से सुनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।