राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: पूनियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: पूनियां

भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा

भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी बल्कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और कामकाज पर लड़ा जाएगा। राज्य में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
भाजपा की ओर से सीएम पद की दौड़ में वसुंधरा राजे सबसे आगे 
पूनियां के यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार को यहां संपन्न हुई और राजनीतिक गलियारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई लोगों को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बताया जाता रहा है।
पीएम मोदी का चेहरा कार्य कमल का प्रतीक हमारी पहचान – पूनिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा,  मोदी का चेहरा, कार्य और कमल का प्रतीक हमारी पहचान होगी।  राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,  चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा और पार्टी नेतृत्व उचित समय पर निर्णय लेगा। 
उन्होंने कहा,  हमारा प्रयास है कि हम सब मिलकर 2023 में राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। (मुख्यमंत्री चेहरे के बारे) पार्टी आलाकमान और संसदीय बोर्ड सक्षम हैं और सही समय पर फैसला करेगा।’
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।