भाजपा मजबूत और सकारात्मक विपक्ष को तैयार : पूनिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा मजबूत और सकारात्मक विपक्ष को तैयार : पूनिया

कर्जे के साथ साथ तीन बातो पर काम होना चाहिए जिनमें किसान की खेती लागत कम हो, फसल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एवं आमेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश पूनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस को खंडित जनादेश मिला है और भाजपा विधानसभा में सकारात्मक और मजबूत विपक्ष के लिए तैयार है। श्री पूनिया ने आज यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा को जनादेश स्वीकार है। उन्होंने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि प्रदेश में चुनाव के दौरान पार्टी का संतुलित प्रदर्शन रहा।

संगठन 180 के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में था लेकिन स्थानीय और सियासी कारणों से पार्टी को आशातीत सफलता नहीं मिली। कांग्रेस की एक बार भाजपा व एक बार कांग्रेस की धारणा भी आंशिक सफल रही।

यही कारण रहा कि कांग्रेस 99 पर अटक गई तो भाजपा 73 सीट लेकर कांग्रेस के मुकाबले मजबूत विपक्ष की भूमिका में है। श्री पूनिया ने राज संभालते ही कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कर्जमाफी की घोषणा को भी छलावा और धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की यह घोषणा समग, कर्जे की माफी की श्रेणी में नहीं आता। किसानों की खुशहाली के लिए कर्जे के साथ साथ तीन बातो पर काम होना चाहिए जिनमें किसान की खेती लागत कम हो, फसल की कीमत वाजिब मिले तथा जोखिम की भरपाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।