बीजेपी विधायक कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी विधायक कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन

NULL

राजस्थान के नाथद्वारा से बीजेपी विधायक कल्याण सिंह का मंगलवार देर रात उदयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 58 वर्षीय कल्याण सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में रात दो बजे निधन हो गया। वह पिछले तीन-चार दिनों से यहां भर्ती थे।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे सहित उनके निधन के बाद प्रदेश के कई नेताओं ने शौक व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि कल्याण का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा

भाजपा के मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा ने कहा कि सिंह को अपने इलाज के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता था।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।